
फर्रियों व लाइटों से सजाया गया। मंदिर में अल सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पालने में विराजमान कान्हा को झूला झुलाया। मंदिर मे पुजारी कैलाश शर्मा और प्रकाश वैष्णव द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की विशेष पूजा अर्चना और श्रृंगार किया गया उसके बाद रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और मंगला आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान
भजन कीर्तन के साथ भक्त आनंद लेते नज़र आये इसी तरह गाँव मे छोटे बच्चो की टोली ने मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा। छोटे बच्चो की टोली ने पिरामिड बना कर मटकी फोड़ी जिसे देखने के लिये ग्रामीण इक्क्ठे हुए और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आनंद उठाया।WhatsApp us