स्वतंत्रता दिवस पर सलूंबर जिला स्तर पर गजेन्द्र लक्षकार ओर हरीश चतुर्वेदी,योगेश शर्मा को सम्मान उत्कृष्ट कार्य और निष्ठा की मिली सच्ची पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सलूंबर के जाने-माने पत्रकार गजेन्द्र लक्षकार हरीश चतुर्वेदी,योगेश शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के
लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों से किए जा रहे जनहित के कार्यों और निर्भीक पत्रकारिता की सच्ची पहचान के रूप में देखा जा रहा है। सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा सलूंबर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संता देवी के द्वारा समारोह में और प्रशासनिक अधिकारियों ने गजेन्द्र लक्षकार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के मुद्दों को बेबाकी से सामने रखा है। उनकी रिपोर्टिंग न केवल लोगों की आवाज़ बनी, बल्कि कई बार प्रशासन को जनहित में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित भी किया।स्थानीय नागरिकों और पत्रकार साथियों ने भी गजेन्द्र लक्षकार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सम्मान न सिर्फ एक व्यक्ति का, बल्कि पूरी पत्रकारिता बिरादरी के समर्पण और मेहनत का सम्मान है।सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है, जहां लोग उन्हें “जनता की सच्ची आवाज़” और “निडर कलमकार” कहकर सराह रहे हैं

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!