कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले के सेमारी गांव में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वैष्णव मोहल्ले में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर राधा कृष्ण की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। श्रद्वालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पालने में विराजमान कान्हा को झूला झुलाने का लाभ उठाया इसके बाद गांव के अलग अलग जगहों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों और ग्रामीणों रहे। भक्तों ने नाचते गाते हुए इस कार्यक्रम को मनाया और कृष्ण भगवान के नाम के जयकारे लगाए इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया और रात में विशाल भजन का आयोजन हुआ

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!