सलूंबर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। विद्या भारती संस्था योजना के तत्वावधान में  संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2025 को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख श्री अनिलराज जोशी  ने दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण से किया। इस अवसर पर मीना सकरावत (बालिका विद्यालय सलूंबर), कालूलाल पटेल (विद्यालय चावंड) एवं कोमल प्रजापत (सदस्या, प्रबंध समिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। प्रतियोगिता को सेवानिवृत श्रीमान रमाकांत सकरावत का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच संचालन श्री मनीष रजक ने किया खेल आयोजन की जिम्मेदारी श्री प्रकाश गर्ग (खो-खो) एवं श्री विजय व्यास (कबड्डी) ने निभाई। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में जिनेश शाह एवं संजय कलाल ने निष्पक्ष निर्णय प्रदान किए प्रतियोगिता में सलूंबर, सेमारी और चावंड विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतिस्पर्धाएँ पूरे जोश और खेल-भावना के साथ संपन्न हुईं।
 प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
 खो-खो (भैया बाल वर्ग) : सलूंबर
खो-खो (बहिन बाल वर्ग) : चावंड
कबड्डी (भैया बाल वर्ग) :  चावंड
कबड्डी (भैया किशोर वर्ग) :  सेमारी
कबड्डी (बहिन बाल वर्ग) :  सेमारी
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजयी टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन उद्बोधन एवं आभार ज्ञापन सलूंबर संस्था प्रधान श्री लवजी दवे द्वारा किया गया इस प्रकार संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए खेल-प्रतिभा और अनुशासन को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!