बिहार से 6 माह से लापता युवक को आश्रम ने परिवार से मिलाया माहौल हुआ भावुक उदयपुर: 21 अगस्त 2025 बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर की सेवा और प्रयासों से बुधवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब छह माह से लापता युवक
अखिलेश कुमार अपने परिजनों से मिल पाया।
आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को कोड़ियात अनंता रोड से राजेंद्र सिंह की सूचना पर आश्रयहीन एक युवक को नग्न अवस्था में रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया । मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घर से भटक गए थे।आश्रम टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान उन्होंने गंगापुर, डॉक्टर टोला, मधेपुरा (बिहार) निवासी होना बताया। आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह ने इंटरनेट के माध्यम से सर्च कर डाक्टर टोला के पायल पान पैलेस उनकी जानकारी और तस्वीर साझा की गई, जिसके आधार पर परिवार तक सूचना पहुँची सूचना मिलते ही उनके पिता सिकंदर ठाकुर, चाचा अरुण ठाकुर, अभिनंदन ठाकुर और फूफा भोला ठाकुर उदयपुर पहुँचे। परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व घर से अचानक लापता होने के बाद उन्होंने बेटे को खोजने की बहुत कोशिश की, पर कोई सफलता नहीं मिली थी। आश्रम से सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई आश्रम की आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, सह सचिव सुनील चौहान, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, प्रभारी सुल्तान सिंह और सूचनादाता राजेंद्र सिंह द्वारा प्रभुजी को तिलक, उपरना, पगड़ी पहनकर सकुशल अखिलेश कुमार को परिवारजनों के साथ अपने घर के लिए विदा किया । पिता और पुत्र गले मिले तो आश्रम का वातावरण भाव-विभोर हो उठा आश्रम सचिव अशोक कोठारी ने बताया कि अब तक उदयपुर संभाग से अलग अलग स्थानों से 388 व्यक्तियों को आश्रम में भर्ती किया गया। जिसमें से 100 प्रभुजनों को उनके परिवारजनों से मिला दिया









