जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी संपन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर । दिनांक 26. 08. 2025 को माध्यमिक एवं प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक जिला सलूंबर के शारीरिक शिक्षकों की वाकपीठ संगोष्ठी का समापन हुआ l अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सलूंबर, मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह उप प्रधान पंचायत समिति सलूंबर, विशिष्ट अतिथि नाहरसिंह राठौड़ खरका , भेरुसिंह राठोड़ प्रदेश महामंत्री शा शिक्षक संघ, स्वरुप सिंह शक्तावत जिलाअध्यक्ष पंचायति राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ,अम्बालाल खटीक जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संघ , लक्ष्मणदास वेष्णव उप जिला शिक्षा अधिकारी शा शिक्षक उदयपुर,हरी सिंह राजावत शा शिक्षक वाकपीठ सभाध्यक्ष उदयपुर, लक्ष्मीनारायण मेघवाल,जगतसिह राठोड़ वाकपीठ उपाध्यक्ष उदयपुर व माध्यमिक शिक्षा जिला खेलअधिकारी हिम्मत सिंह चारण, प्रारंभिक शिक्षा जिला खेलअधिकारी कमलेश कुमार शर्मा, माध्यमिक शिक्षा जिला वाकपीठ अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, प्रारंभिक शिक्षा जिला वाकपीठ अध्यक्ष जयप्रकाश माल, वासुदेव चौबीसा सभाअध्यक्ष – माध्यमिक शिक्षा, देवीलाल गोखले सभाअध्यक्ष -प्रारंभिक शिक्षा, देवीलाल बुनकर सचिव- प्रारंभिक शिक्षा, खेमराज मीणा उपाध्यक्ष – माध्यमिक शिक्षा, रूपलाल मीणा उपाध्यक्ष – प्रारंभिक शिक्षा, यशपाल जी, मीना कुमावत व्याख्याता शारीरिक शिक्षक, राजेन्द्र जी चौबिसा, मनीषजी पटेल रोशन चौबीसा, नारायण लाल मेहता, परशुराम जोशी, चंद्र प्रकाश सुथार, कैशरसिंहजी चौहान, लक्ष्मण लाल सालवी , राजेन्द्र मेहता तथा माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, जिला सलूंबर के सभी शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे l मंच संचालन अनिल कुमार पंड्या ने किया l महेश चंद्र आमेटा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सलूंबर द्वारा शारीरिक शिक्षकों की विद्यालय में भूमिका पर चर्चा की l प्रारंभिक शिक्षा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण नारायण लाल चौबीसा शारीरिक शिक्षक रा. उ. प्रा. वि बोवस को प्रारंभिक शिक्षा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी महेशचंद्र आमेटा द्वारा पगड़ी एवं साफा पहनाकर मनोनीत किया गया lसाथ ही जिलाधिकारी द्वारा जुलाई से 30 जुन तक सेवानिवृत्त होने वाले शा शिक्षक का पगडी,उपरना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एन आई एस कोच महेंद्र कुमार मीणा जयदिप सिंह चौहान, प्रकाश सुथार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।आभार प्रकट राजेश गुसवानी प्रधानाचार्य रा उ मा विधालय बस्सी द्वारा किया गया

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!