सलूंबर में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। विद्या भारती संस्थान योजना के तत्वावधान में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त 2025 को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में उद्घाटन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला सचिव उदयपुर  प्रभात  आमेटा एवं संकुल प्रमुख  अनिलराज जोशी ने दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत  पानेरी (अध्यक्ष, प्रबंध समिति) ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह जिला सचिव उदयपुर  प्रभात जी आमेटा थे। उन्होंने भैयाओ को खेल के प्रति सम्मान और सद्भावना एवं अनुशासन के प्रशंसा करते हुए आत्मविश्वास बढ़ाएं।
उद्घाटन की घोषणा स्थानीय विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव  दीपक  पटेल द्वारा की गई। मंच संचालन श्री मनीष कुमार रजक ने किया।अतिथियों का स्वागत एवं परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।खेल आयोजन की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा देवीलाल गोखले (खो-खो) सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक रमाकांत जी सकरावत एवं नारायण बुनकर, नारायण  मीणा (कबड्डी) ने निभाई।उपरोक्त जानकारी खेल प्रमुख श्री प्रकाश जी गर्ग ने दी।प्रतियोगिता में उदयपुर जिला के सभी विद्यालयों के भैयाओ एवं दल प्रभारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!