राजकीय सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
                      संवाददाता नाथूलाल सालवी
झल्लारा  आमलवा। सलूंबर जिले के दिनांक 27/08/2025 प्रसाद पुलिस थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मी गोपाल मीणा का सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गोपाल मीणा तामील कराकर प्रसाद थाना जा रहे थे। इसी दौरान खाटीबोर में एक बोलेरो पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अमालवा पहुंचाया गया। जहां पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा हवाई फायर कर दिवंगत साथी को “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक एन दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों से मुलाकात कर असहनीय दुख पर संबल जताया और हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। दिवंगत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करने सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंघारिया, झल्लारा थानेदार, DST टीम के राकेश कुमार सहित पुलिसकर्मी, जवान, धरियावद विधायक थावरचंद डामोर, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सांसद प्रत्याशी प्रकाश मीणा झल्लारा प्रधान धुलीराम मीणा एवम् ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’