सलूम्बर जिले मे महिला अधिकारिता विभाग सहायक उपनिदेशक के निदेशानुसार सेमारी ब्लॉक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा उनके स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा कार्यक्रम के दौरान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सभी उपस्थितजनों को बालिका शिक्षा सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई साथ ही छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जिनके माध्यम से बालिका शिक्षा सुरक्षा एवं समानता को लेकर व्यक्तिगत और पारिवारिक प्रतिबद्धता जताई गई इस अवसर पर कार्यक्रम में सेमारी थाने से ASI हिम्मत सिंह ओर दौलतराम हेड कांस्टेबल अनारसिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रीति राठौर जावर माइंस थाने से चंदा मीणा व महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से सामाजिक परामर्शदाता गुड्डी मीणा विधिक परामर्शदाता कंचन डांगी व सेमारी ब्लॉक सुपरवाइजर आसीना अहारी साथीने व विद्यालय स्टाप की उपस्थिति रही प्रशासन विभाग द्वारा साइबर आत्मरक्षा प्रशिक्षण व महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न योजना एवं महिला सुरक्षा केंद्र के कार्य की जानकारी सामाजिक परामर्शदाता दी गई कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा विभाग के प्रयासों की सराहना की गई और जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करने की अपील की गई।