
चौबीसा व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण लाल मीणा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। केन्द्र सरकार द्वारा सांसद खेल महोत्सव को लेकर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण लाल मीणा ने बताया कि 21 सितंबर से 21 दिसंबर तक यानी कि तीन माह तक पंचायत मुख्यालय पर कबड्डी, रस्साकसी, नींबू चम्मच दौड़,सौ मीटर दौड़ व पचास मीटर दौड़ वरिष्ठ नागरिक, तीरंदाजी,सौ मीटर रिले दौड़, बैडमिंटन, फुटबॉल व क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें बालक-बालिकाएं, युवा व वरिष्ठ नागरिक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर रजिस्ट्रेशन का अंतिम समय 20 सितंबर तक रहेगा। उक्त खेलकूद प्रतियोगिता ग्रामीण बच्चों व युवक-युवतियों को बढ़ावा देने व प्रतिभावान को आगे लाने के लिए किया जा रहा है। वहीं भामाशाहों के सहयोग से ग्राम स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक सहित शिक्षा विभाग के अलावा सभी पार्टियों की सहयोग से सम्पन्न कराए जाएंगे। पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ी (टीमें) मंडल स्तर पर चयनित होंगे। बैठक में मंडल प्रतिनिधि फतह सिंह सिसौदिया, महामंत्री अनिल चौबीसा, रोड़ सिंह, उपाध्यक्ष मोतीलाल औदीच्य पिलादर,देवी सिंह कितावत, ईश्वर जैन, सराड़ा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, उपाध्यक्ष गंगाराम पटेल,मिडिया प्रभारी भगवान लाल सालवी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष रमेश डंगिरा, धावड़िया सरपंच वालचंद मीणा, देहात जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मीणा,पाड़ला सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार, कार्यालय मंत्री मांगीलाल जैन, पूर्व सरपंच ज्वाला देवी, केवड़ा सरपंच कालूलाल मीणा,उप सरपंच मोहनलाल गर्ग, लाल सिंह,राजेंद्र वैष्णव, मंगलाराम , पुष्कर , मंडल मंत्री दल्लाराम मीणा,कालूलाल वेद, उदयलाल पटेल, तेजाराम, कैलाश सिंह, गंगाराम सल्लाड़ा, प्रभुलाल मीणा , भीमराज पटेल, भीम सिंह व भेरूलाल मीणा आदि मौजूद रहें।WhatsApp us