संविधान निर्माता बाबासाहेब का बोर्ड तोड़ा शेषपुर में।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा। सलूंबर जिले के शेषपुर गांव में बीच चौराहा मेघवाल बस्ती के पास खातेदारी जमीन पर लगाया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का बोर्ड किसी असामाजिक तत्वों द्वारा दिनांक 14/09/2025 रात को तोड़कर फेंक दिया गया। 15 तारीख सुबह जब मेघवाल बस्ती में पता चला की बोर्ड किसी ने तोड़ दिया है तत्काल ही भीम आर्मी के पदाधिकारी को सूचना दी।
तुरंत भीम आर्मी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मालवीय शेषपुर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया पुलिस थाने में फोन द्वारा अवगत कराया। उक्त बोर्ड तोड़कर बाबा साहब का सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जिससे संगठन में आहत और ठेस पहुंचा है।
आज भीम आर्मी जिला अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मी लाल सालवी के सानिध्य में जिला पुलिस अधीक्षक सलूंबर को ज्ञापन दिया है की बाबा साहब का सार्वजनिक अपमान करने वालों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया जाए। अभियुक्तों को गिरफ्तार करवाया जाए। ज्ञापन में भीम आर्मी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मालवीय, शंकर लाल मेघवाल ,सुभाष मेघवाल, राजू मेघवाल ,जगदीश मेघवाल, कालू भाई ,लोकेश मेघवाल, प्रकाश ,राहुल, मोहन, देवचंद, गौतम बारोट, लीलाबाई, पारसी बाई , नाथीबाई , सोहनी बाई, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!