राजस्थान शिक्षक संघ प्रगितिशील की बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगितिशील की जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराडा में बैठक आयोजित की गई अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा ने की मुख्य अतिथि संभाग अध्यक्ष बाल कृष्ण मीणा थे। बैठक में विभिन्न शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला सम्मेलन की पूर्व तैयारी ,कार्यकारिणी के विस्तार एवं समस्त ब्लॉकों में नवीन कार्यकारणी का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया ।जिला सम्मेलन को लेकर सदस्यता बढ़ाए जाने पर मंथन किया गया
पैराटीचर शिक्षाकर्मियों को नियमित कर नियमानुसार वेतन वृद्धि देने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा सरकार द्वारा टेट अनिवार्यता पर पुनर्विचार आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई ।इस दौरान जिला मंत्री राजीव सोनी, जिला कोषाध्यक्ष मणिलाल कलाल , ब्लॉक अध्यक्ष सराडा रोड़ी लाल पटेल सेमारी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार मीणा उपाध्यक्ष श्री धूलेश्वर मीणा मंत्री हेमंत मीणा, नारायण लाल मीणा आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!