यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की नजर, दुकानों पर छापेमारी कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, तय कीमत से अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 4 अगस्त। किसानों को खाद-बीज सहित गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में गुणवत्ता नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभागीय टीमों ने विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उर्वरकों के स्टॉक, बिक्री और रिकॉर्ड की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि यूरिया समेत सभी उर्वरकों की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही की जाए। किसानों से अधिक कीमत वसूलने या खाद की कालाबाजारी करने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुकान पर रोज अपडेट करना होगा स्टॉक

अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान पर उर्वरकों की नवीनतम मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉक बोर्ड और डैशबोर्ड को प्रतिदिन अपडेट करने तथा खाद की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को कहा गया।

कृषि विभाग ने साफ किया कि स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड में गड़बड़ी या अभिलेख संधारण में लापरवाही मिलने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से रसीद लेने की अपील

विभाग ने किसानों से अपील की है कि खाद खरीदते समय निर्धारित दर की जानकारी जरूर लें और विक्रेता से बिल अथवा रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक राशि मांगता है या खाद की बिक्री में अनियमितता करता है तो किसान इसकी सूचना कृषि विभाग को दें।

विभाग का कहना है कि किसानों के हित से जुड़े इस अभियान के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान