मिशन-100 की कमान पीईईओ के हाथ, कमजोर परिणाम वाले स्कूलों को सुधार का अल्टीमेटम कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, बेहतर परिणाम वाले विद्यालयों की कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 4 अगस्त। जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए चलाए जा रहे मिशन-100 की मंगलवार को झल्लारा पंचायत समिति सभागार में समीक्षा हुई। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पपी. की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी पीईईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लियाबैठक में विद्यालयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए अच्छे और कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को अलग-अलग चिन्हित किया गया। बेहतर परिणाम देने वाले पीईईओ से विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों की सहभागिता, अभिभावकों से समन्वय और परीक्षा की विशेष तैयारी सहित अपनाई जा रही कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। इन प्रभावी प्रयासों को अन्य विद्यालयों में लागू करने पर जोर दिया गया।

कमजोर परिणाम पर विशेष निगरानी

कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के पीईईओ को विद्यार्थियों की शैक्षणिक कमजोरियां चिन्हित कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने नियमित मॉनिटरिंग के साथ प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर व्यक्तिगत ध्यान देने और मिशन-100 के लक्ष्य को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक सुधार में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अतिरिक्त कक्षाओं और सतत मूल्यांकन पर जोर

जिला शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने मिशन-100 को प्रभावी बनाने के लिए विषयवार तैयारी, सतत मूल्यांकन, अतिरिक्त कक्षाओं और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली गतिविधियों पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम कर जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय भवनों की सुरक्षा भी प्राथमिकता

बैठक में विद्यालय भवनों की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए। सभी स्कूलों में आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने को कहा गया। भवन संबंधी किसी भी सुरक्षा समस्या की तत्काल सूचना देकर समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए गए।

सामूहिक प्रयास और नियमित मॉनिटरिंग से मिशन-100 के लक्ष्य को हासिल कर जिले के परीक्षा परिणाम को नई ऊंचाई देने पर अधिकारियों ने सहमति जताई।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान