सलूम्बर सभापति चुनाव में कांग्रेस का पहला दांव, नरेश जैन ने दाखिल किया नामांकन सामान्य सीट पर सियासी मुकाबले की शुरुआत, कल नामांकन का आखिरी दिन; दावेदारों की बढ़ी सक्रियता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव में पार्षदों के नतीजे सामने आने के बाद अब सभापति पद को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है। सभापति पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के चलते राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस की ओर से नरेश जैन ने सभापति पद के लिए अपना पहला नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दावेदारी पेश कर दी है।
नामांकन के साथ ही सभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से नरेश जैन की दावेदारी सामने आने के बाद अब अन्य संभावित दावेदारों की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
नगर परिषद में बहुमत के आंकड़े और पार्षदों के समर्थन को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों खेमों में रणनीति बनाने का दौर जारी है। सभापति की कुर्सी तक पहुंचने के लिए पार्षदों का समर्थन सबसे महत्वपूर्ण होगा।
कल नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अंतिम दिन और भी नामांकन सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी कि सभापति पद के लिए मुकाबला कितने दावेदारों के बीच होगा।
अब सलूम्बर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगर परिषद की नई सरकार की कमान किसके हाथ आएगी? कांग्रेस ने नरेश जैन के रूप में पहला पर्चा दाखिल कर दिया है, जबकि अन्य दावेदारों की ओर से भी जल्द तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल