राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने नरेंद्र डांगी, बोले— कर्मचारियों के हितों के लिए सशक्त संघर्ष होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की जिला इकाई सलूम्बर के जिलाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार डांगी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वे वर्तमान में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत हैं। उनके निर्विरोध चयन से जिले के कंप्यूटर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
जिला इकाई के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाविक पारगी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जिला मुख्यालय सलूम्बर में प्रस्तावित था। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 दिसंबर 2025 तक नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
निर्धारित तिथि तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। ऐसे में निर्वाचन नियमों के तहत नरेंद्र कुमार डांगी को राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई सलूम्बर का निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कंप्यूटर कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा, अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी और संगठन सेवाकालीन हितों के लिए सशक्त रूप से कार्य करेगा।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार डांगी ने निर्विरोध निर्वाचन पर सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को शासन एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान