सलूम्बर जिले में जयसमंद राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला सलूंबर एवं उदयपुर का शिक्षक सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य एवं शिक्षा समिति सलूंबर के जिला अध्यक्ष शिक्षाविद दौलत सिंह कलासुआ के सानिध्य में हुआ। मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि कालू लाल आहारी पूर्व सीबीईओ रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक अंबेडकर के संरक्षक सुरेश कुमार देशबंधु ने की, अति विशिष्ट अतिथि जयसमंद ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष विष्णु प्रसाद मीणा रहे। , संगठन के संरक्षक मेघराज मीणा,उदयपुर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी कल्लाजी विकास संस्थान के सचिव लक्ष्मण सिंह, स्थानीय सरपंच आदि शिक्षाविद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन के मुख्यविषय शिक्षा नीति 2020, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना, रोस्टर पंजिका का संधारण,
महंगाई के अनुपात में छात्रवृत्ति राशि बढ़ोतरी, सलूंबर जिला बनने के बाद शिक्षकों से जिला विकल्प पत्र भरवाना, निशुल्क पुस्तकों का ग्रीष्मावकाश में वितरण में , पाठ्यक्रम समिति में st /एससी के सदस्यों को शामिल करना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, समय पर डीपीसी करना, एवं जल्द से जल्द स्टाफिंग पैटर्न लागू करना आदि।इस प्रकार कुल 20 से अधिक विषयों पर चर्चा हुई।
कल खुला सत्र का आयोजन होगा और मांग पत्र तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम का संपूर्ण दायित्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा, जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के प्रयास से संभव हुआ इस अवसर पर जिले के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा,उपाध्यक्ष नरेश पंचोली,महामंत्री सूर्य प्रकाश मीणा,कोषाध्यक्ष रोशन नलवाया तथा सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी के साथी उपस्थित रहे।साथ ही जिले के शिक्षक संघ अंबेडकर के शिक्षक ,शिक्षिका उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश जी मीणा द्वारा किया गया।