

आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक महोदया शांता देवी अमृत लाल मीणा, मुख्य अतिथि राव देवव्रत सिंह ठिकाना सलूंबर, विशिष्ट अतिथि तख़त सिंह शक्तावत पूर्व प्रधान गिर्वा,कैलाश गांधी,विजेश भलवाड़ा अध्यक्ष भाजपा शहर सलूंबर, संजय चाष्टा,सुरेन्द्र कुमार जैन निदेशक अनेकांत संस्थान, देवेंद्र सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह शक्तावत ने बताया कि शिक्षक हित में संगठन हमेशा तत्पर रहता है। शिक्षकों की मुख्य मांगो में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण ,पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने, सभी संवर्गों की DPC करवाने, PD हेड के शिक्षकों का वेतन PEEO के माध्यम से करवाने,TET की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर शिक्षकों को राहत प्रदान करने, पोषाहार सहित समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से राहत देने, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर, एवं समस्त संविदा कर्मियों को नियमित करने, पंचायत शिक्षकों की सेवाएं नियमित की जावे एवं समान कार्य के लिए समान वेतन देने,प्रबोधक के पदनाम शिक्षक करने, OPS को यथावत रखा जावे एवं खामियों को दूर करने,2006-2007 में नियुक्त शिक्षकों सहित अन्य सभी शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने,RGHS योजना की कमियों को दूर करते हुए समस्त रोगों को उपचार में शामिल करने, ACP/MACP संस्थाप्रधान के संतोष सेवा प्रमाण पत्र के आधार पर ही स्वीकृत किया जाए,नव क्रमोन्नत राउमावि में शारीरिक शिक्षक सहित सभी पद स्वीकृत करने,विद्यालय भवन के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की तय करने, 2009 में पातेय वेतन पर पदोन्नत अध्यापकों का कन्फर्मेशन करने, TSP क्षेत्र के लिए अलग से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाकर तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी , व्याख्याता, उप प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य सहित सभी की DPC, TSP की ही की जावे ताकि पदोन्नति पर ड्यूटी ज्वाइन कर वापस स्थानांतरण करवा कर NON TSP के प्रधानाचार्य के पद रिक्त होने की समस्या का हल होगा और TSP के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिलवाने,सेवारत शिक्षकों के B.ed इंटर्नशिप के दौरान वेतन कटौती के आदेश को वापस लेने, इसके अलावा अन्य कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई । योगी प्रकाशनाथ ने शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों को तुरंत प्रभाव से हटाने एवं एवं बालकों को संस्कारवान बनाए, साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार से अपील की जिसमें एक कमेटी बनाई जाए और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाई जाए ताकि शिक्षक बालकों का सर्वांगीण विकास कर सके। सलूंबर के रावत देवव्रत सिंह ने गुरूर ब्रह्मा गुरूर विष्णु गुरूर देवो माहेश्वराय गुरु साक्षात परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः का संदेश दिया।कार्यक्रम में रमेश चंद्र खटीक,निमेष नीमा,धूलचंद मीणा , हबीबूरहमान,फतेह सिंह चौहान, मांगीलाल वर्णोती, राजेंद्र सिंह शक्तावत, देवी लाल बुनकर,केशव लाल मीणा, प्रदीप भट्ट,मनोहर सिंह चुंडावत,कल्पेश राठौड़,हिम्मतसिंह चौहान,चंद्रवीर सिंह चुंडावत, राजेंद्र सिंह राठौड़, रूपेश मीणा, वेलचंद पटेल ,हेमंत चौबीसा,वेला राम मीणा ,जितेंद्र सिंह, शांति लाल सुथार,बलवीर सिंह चुंडावत एवं संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी के अलावा जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोहर दास वैष्णव ने आभार व्यक्त किया एवं संचालन कन्हैया लाल सरवार एवं कमल सिंह शक्तावत ने किया।WhatsApp us