दिव्यांशी सालवी बनीं मिस फ्रेशर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उदयपुर- 26 सितंबर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सिम्मी सिंह ने बताया स्वागत उद्बोधन प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. सिंह (पूर्व प्राचार्य, आरएनटी मेडिकल कॉलेज) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेश शर्मा (प्रबंध निदेशक, शांतिलाल हॉस्पिटल) थे। अध्यक्षता संस्था सचिव सरदार अमर सिंह पाहवा ने की। इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य सरदार महेंद्र पाल सिंह लिखारी, सरदार डी.एस. पाहवा, सरदार जसमीत सिंह पाहवा और सरदार सतनाम सिंह ढिल्लन उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. विनीता वर्मा ने बताया कि मिस फ्रेशर का चयन तीन चरणों – परिचय, टैलेंट तथा प्रश्नोत्तर राउंड – के आधार पर किया गया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए दिव्यांशी सालवी ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। प्रथम रनर अप दीक्षिता सिंह तथा द्वितीय रनर अप भव्या शर्मा रहीं। सांत्वना पुरस्कार कृष्णा चौहान, ऐना गौर और यशिका शर्मा को प्रदान किए गए।
निर्णायक मंडल में डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. पारुल दशोरा और डॉ. सोनल चौहान सम्मिलित थीं। मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल विषय अध्यापन से सर्वांगीण विकास संभव नहीं है, इसके लिए सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां आर्मी चीफ जैसे पदों पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगी, तभी सच्ची सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन परमवीर कौर, कशिश गांधी और अक्षिता शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. भगवती नागदा, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. रश्मि मनोज, डीआर डिंपल कौर, डॉ. हीरामणि सोनी और तस्लीम नाज उपस्थित रहे।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’