उदयपुर -पैसिफिक स्कूल ऑफ यौगिक साइंस, में एक भव्य अंतर महाविद्यालय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी योगकौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आयोजन सचिव डॉ. जसवंत मेनारिया और मुख्य निर्णायक डॉ. धीरेंद्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष वर्ग: प्रथम स्थान पर राज आचार्य, कृष्ण और रुपेश महिला वर्ग: प्रथम स्थान पर बुलबुल, चंचल और दर्शनी सभी विजेताओं को फैकल्टी चेयरमैन प्रो. टी.पी. आमेटा ने हार्दिक बधाई दी और उनकी योग में उत्कृष्टता की सराहना की। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि ये प्रतिभागी नवंबर में बेंगलुरु और चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय योगासन प्रतियोगिता में पाहेर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। पैसिफिक स्कूल ऑफ यौगिक साइंस ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से योग की महत्ता को एक बार फिर साबित किया।