सीएचसी भबराना पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” अभियान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भबराना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भबराना में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष शम्भू सिंह, नितेश सोमानी, दुर्जन सिंह, केशर सिंह एवं सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्राजक्ता खंकाल ने उपस्थित महिलाओं, प्रसूताओं, किशोरियों एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया।झल्लारा बीसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण, हीमोग्लोबिन, टीबी, शुगर, बीपी सहित विभिन्न एनसीडी जांच की गईं। साथ ही निशुल्क दवाइयाँ, पोषण एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में अमित गुप्ता, प्रेमशंकर मेघवाल, पवन निनामा, कीर्तेश अहारी, मयंक गर्ग, इंदु कुँवर, दिग्विजय सिंह, संगीता रायतला, धुली कटारा, पुष्पा रावत, जीजा कुमारी, कृष्णा राठौड़, खुश गर्ग, मनीला गरासिया एवं आशा सहयोगिनियों ने सक्रिय योगदान दिया।सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” शिविर सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्त्वपूर्ण अभियान है। शिविर 65 लाभार्थियों की बीपी सुगर जांच, 72 की हीमोग्लोबिन जांच तथा 206 व्यक्तियों की टीबी जांच कर निक्षय आईडी जारी की गई तथा 10 लाभार्थियों को टीबी निक्षय पोषण किट भी वितरित किए गए।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!