भदेरिया भेरुजी एवं सोनार माताजी का भव्य ज्वारा विसर्जन व सरोवर स्नान आज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में श्रद्धालुओं का सैलाब ओर ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से गूंजेगा  सलूम्बर, 30 सितम्बर। भोईवाड़ा, जोगीवाड़ा, गर्गवाड़ा और खटीकवाड़ा के मध्य स्थित प्राचीन भदेरिया भेरुजी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास और साधना कर भेरुजी व सोनार माताजी की आराधना की।भक्तों का विश्वास है कि यहां दर्शन और पूजा-अर्चना से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते वर्षभर बाहर रहने वाले लोग भी नवरात्रि पर विशेष रूप से धोक लगाने और आशीर्वाद प्राप्त करने अवश्य पहुंचते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु प्रसादी का आयोजन कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। नवमी की रात भव्य जागरण
नवमी की रात मंदिर परिसर में विशाल जागरण का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने नगाड़ों, ढोल और शंखनाद से पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल छाया रहा।

दशहरे की सुबह ज्वारा विसर्जन यात्रा

आज दशहरे की सुबह 10 बजे सेवक गण ज्वारा विसर्जन के लिए शंख, ढोल और नगाड़ों के साथ सरोवर स्नान के लिए प्रस्थान किए। सरणी नदी तक श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह ‘‘जय भेरुजी’’ और ‘‘जय माताजी’’ के जयघोष करता हुआ आगे बढ़ा। भेरुजी के सेवादारो ने माथे पर कलश ज्वारा धारण कर नदी कि ओर प्रस्थान करेगे इस दोरान माता बहने युवा जन बुजुर्गजन भी उत्साह से शामिल होते है ।सरोवर स्नान व ज्वारा विसर्जन
सरोवर स्नान के उपरांत पुन सरणी नदी से भदेरिया भेरुजी मंदिर प्रांगण मे पहुच कर विधि-विधान से सभी नतमस्तक होकर दर्शन कर विसर्जन होता है।सरोवर स्नान यात्रा के दोरान किसी प्रकार का व्यवधान ना उसके प्रशासन का सहयोग हमेशा रहता है

रिपोर्टर शंकर लाल भोई

और पढ़ें

error: Content is protected !!