सिपुर में गातोड़ जी बावसी मंदिर परिसर में हुआ भव्य हवन, व महा आरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सिपुर गाँव स्थित प्राचीन श्री 1008 गातोड जी मंदिर सीपुर में अखंड नौ ज्योत के साथ मंगलवार को एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर मंत्रोच्चारण और धूप-धूने की सुगंध से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल गौ-पूजन और मंगलाचरण के साथ हुई, जिसके पश्चात यज्ञाचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के साथ हवन अनुष्ठान आरंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने परिवार और समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।हवन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने भाग लिया। भक्ति रस में सराबोर माहौल ने उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शांति प्रदान की।कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों के सहयोग से पूरा आयोजन अत्यंत ही सुचारू और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।मंदिर के पुजारी पंडित मांगीलाल सुथार व तुलसीराम सेवक ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासी, मंदिर समिति तथा स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

error: Content is protected !!