मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलूंबर में मातृ सम्मेलन का आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता नाथू लाल सालवी सलूम्बर जिले में नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलूंबर में मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम दिव्य ज्योति जागृति संस्थान डूंगरपुर और आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी कनकेश्वर भारती के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी देवराम मेहता आसपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् और सैकड़ो की संख्या में माताएं उपस्थित थी।
प्रथम चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं की तरफ से शील्पा जोशी और गायत्री मेहता ने मां जगदंबा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात सभी माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें तोरण बनाओं, हार बनाओं, सूई धागा दौड़, बेलून रेस, बिन्दी लगाओं, नीबू चम्मच दौड़, साड़ी पहनाओ आदि प्रतियोगिता शामिल थी। सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मातृ सम्मेलन के द्वितीय चरण के समारोह का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम संस्थान के प्रबंधक निदेशक नागेंद्र सिंह सटोडा ने सभी अतिथियों एवं माताओं का शब्द सुमनों से स्वागत किया, और बेस्ट पेरेंटिंग के गुण बताए। मुख्य अतिथि साध्वी कनकेश्वर भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता बालक की प्रथम गुरु है बालक के सर्वांगीण विकास में उसकी महति भूमिका है। घर में जैसा माहौल होता है वैसा ही बालक आगे सीखता है और उसी अनुसार उसका भविष्य निर्माण तय होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष देवराम मेहता ने अपने उद्बोधन में बालकों के संस्कारों के निर्माण पर जोर दिया और कहां की आधुनिकता की होड़ में अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए और मोबाइल पर फूहड़ता से दूर रखकर माताओं को अपने बालकों को देश के बेहतर नागरिक बनाने पर जोर देना चाहिए। विद्यार्थियों ने मातृशक्ति पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको भाव विह्वल कर दिया।प्रधानाध्यापिका संगीता पांचाल ने विद्यालय के नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह भेट कर सबको सम्मानित किया।
आभार सांस्कृतिक प्रभारी भावना मेहता ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योतिका जैन एवं जयेश खटीक ने किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!