कस्बे के बस स्टैंड स्थित अम्बे माताजी मन्दिर से शाम 5 बजे गाजो बाजो के साथ राम सीता लक्ष्मण हनुमानजी की झांकिया व राम सेना रावण सेना सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रवासियों के साथ जयकारे लगाते हुए धूमधाम से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई,शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनःअम्बाजी मन्दिर पहुची जहा भव्य
गरबा रास हुआ और माताजी की महाआरती उतारी,जहा से शोभायात्रा रेबारियों की ढाणी के निकट रामेश्वर महादेव मन्दिर के पास रावण दहन स्थल पहुची जहा डीजे साउंड की तेज और रंगारंग लाइटिंग के साथ अंधेरा होते ही भव्य आतिशबाजी शुरू की गई जहा
आसमान में पटाखों के धमाको व रंग बिरंगी रोशनी के बीच 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया गया।
WhatsApp us