सेमारी में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व,35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर जिले के सेमारी कस्बे में नो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के समापन के बाद आज दशहरा महापर्व धूमधाम से मनाया सेमारी कस्बे के बस स्टैंड स्थित अम्बे माताजी मन्दिर से शाम 5 बजे गाजो बाजो के साथ राम सीता लक्ष्मण हनुमानजी की झांकिया व राम सेना रावण सेना सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रवासियों के साथ जयकारे लगाते हुए धूमधाम से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई,शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनःअम्बाजी मन्दिर पहुची जहा भव्य गरबा रास हुआ और माताजी की महाआरती उतारी,जहा से शोभायात्रा रेबारियों की ढाणी के निकट रामेश्वर महादेव मन्दिर के पास रावण दहन स्थल पहुची जहा डीजे साउंड की तेज और रंगारंग लाइटिंग के साथ अंधेरा होते ही भव्य आतिशबाजी शुरू की गई जहा आसमान में पटाखों के धमाको व रंग बिरंगी रोशनी के बीच 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया गया।
सेमारी के जय अम्बे गरबा मंडल ग्रुप सहित समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से महा नवरात्रि व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया सेमारी में प्रतिवर्ष दशहरे के दिन आसपास के सेकड़ो गांव कस्बो एवम ढाणियों से लोग विशेष रूप से रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम को देखने सेकड़ो नही बल्कि हजारो की संख्या में लोग सेमारी पहुचते है,और शोभायात्रा में शामिल होकर रावण दहन के आयोजन का हिस्सा बनते है
नगर में विशाल व भव्य शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेमारी पुलिस थाना जाब्ता सहित विशेष पुलिस टीम एवम पुलिस मित्र भी तैनात किये गए 10 दिवसीय नवरात्रि महाउत्सव एवम दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर गरबा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समस्त ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओ के द्वारा अग्रणी रहकर सभी श्रेष्ठ कार्यो में अपना समयदान एवम दानदाताओं भामाशाहों के योगदान को लेकर आभार व्यक्त किया उक्त धार्मिक आयोजन में श्री राम सेना एवम रावण सेना में नन्हे मुन्ने बच्चो के रोमांचक किरदार को लेकर लोगो ने भरपूर उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’