सलुम्बर। आज दिनांक 11/10/25 को एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह महेश ईन्टरनेशनल स्कूल सलुम्बर मे जिसके मुख्य अतिथि जय प्रकाश माल प्रा शि वाकपीठ अध्यक्ष, अध्यक्षता नागरमल नाहरवाल प्रधानाचार्य महेश ईन्टरनेशनल स्कूल सलुम्बर, विशिष्ट अतिथि प्रा शि वाकपीठ सचिव देवीलाल बुनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण लाल चोबिसा, उपाध्यक्ष रुपलाल मीणा एवं मंचाचिन अतिथियों कि मोजुदगी में सम्पन्न हुआ ।
प्रधान निर्णायक देवीलाल बुनकर ने बताया कि एथेलेटिक्स के कुल 10 ईवेन्ट मे कुल 352 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। जनरल चैम्पियन कि ट्राफी बालक व बालिका दोनों वर्ग मे आई एम एस स्कूल जावरमाईनस ने जिति।
बालक वर्ग में बेस्ट एथेलेटिक्स प्लेयर दिपराज विश्वास द रायल स्कूल पलोदडा एवं बालिका वर्ग में दिव्या मीणा रा उ प्रा वि अमराडुंगरी रही। कार्यक्रम में उपस्थित महेन्द्र मीणा, जितेन्द्र मीणा, जयदीप सिंह चोहान,मणीलाल मीणा, देवीलाल मीणा , कन्हैयालाल पटेल, शंकरलाल, मुकेश चाष्टा, नलिनी पण्डया, दामिनी वेष्णव,सुशिला हगांत एवं अन्य वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
महेश ईन्टरनेशनल स्कूल द्वारा सभी विजेता बालक बालिकाओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मंच संचालन मनीष कुमार चोबीसा द्वारा किया गया। एवं आगामी 29/10/25 से जिले पर चयन समिति द्वारा चयनित बालक बालिका राज्य स्तर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता भरतपुर में भाग लेंगे