सांसद खेल महोत्सव का बामनिया में भव्य समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में 420 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रतियोगिता में युवा और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत बामनिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता बड़े धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी गांधी, विशिष्ट अतिथि सांसद खेल महोत्सव विधानसभा सह प्रभारी श्री करण सिंह जी पंवार, 56 मंडल अध्यक्ष श्री अमरलाल जी पटेल, भाजपा नेता संजय जी, कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच श्री भगवती लाल जी मीणा, उप सरपंच उदय सिंह जी राठौड़, कान जी जोशी, मधु सिंह जी, वक्त सिंह जी, महेंद्र सिंह जी गोपावत, अजय सुथार, VDO हर्षद जी मेहता उपस्थित रहे।स्थानीय संस्था प्रधान पूंजा लाल जी मीणा ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और करण सिंह जी पंवार ने युवाओं और छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व और मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता की रूपरेखा श्री कन्हैयालाल जी जैन ने प्रस्तुत की, जबकि संयोजक श्री गजेंद्र सिंह जी राठौड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जी जोशी ने किया।  जगदीश , पुष्पेंद्र सिंह , यशवंत  मेहता, प्रकाश  मीणा, शिवपुरी  गोस्वामी, सूरज मल , मेघराज  मीणा, दौलत राम  अहरी, रमिला  कोटेड, दीपमाला  भंडारी, अस्मिता , दिनेश  मीणा, मेघा लाल , महेंद्र सिंह , राजेश , अजय सुथार, सुरेंद्र सिंह राठौड़। प्रतियोगिता में रस्साकशी (12 टीम), कबड्डी (8 टीम), नींबू चम्मच (50 प्रतिभागी), दौड़ (60 प्रतिभागी), वॉलीबाल (8 टीम), क्रिकेट (4 टीम) में कुल 420 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चाय-पानी, नाश्ता, टेंट, कुर्सी और साउंड की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई। प्रतियोगिता में प्रौढ़, युवा और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दर्शकों ने दिनभर खेलों का आनंद उठाया। सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं। संयोजक गजेंद्र सिंह सांसद खेल महोत्सव

संवाददाता गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!