विप्र महापंचायत के पोस्टर का विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़/ आगामी 21 दिसम्बर 2025 को ब्राह्मण पंचायत का आयोजन सीतामऊ म.प्र. में किया जा रहा है l जो हवाई पट्टी मंडी प्रांगण, सीतामऊ, जिला- मंदसौर (मध्यप्रदेश) में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा l
इसके लिए आज विप्र सेना की टीम और पदाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व मे प्रतापगढ़ आए l विप्र बन्धुओं की बैठक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा की अध्यक्षता और संरक्षक चन्द्रशेखर मेहता के आतिथ्य में आयोजित हुई l
जिसमें सुनील शर्मा ने इस महा पंचायत में विप्र बन्धुओं को सभी विप्र संस्थाओ और विप्र बन्धुओं से बड़ी सन्ख्या में भाग लेने की अपील की l
इस अवसर पर रवि जोशी आचार्य दिनेश द्विवेदी पीयूष शर्मा शुभम भट्ट हेमन्त वैष्णव गो रक्षा दल दल के अध्यक्ष गोपाल भाई विश्व हिन्दू परिषद के विष्णु भाई विप्र विद्यार्थि आदि उपस्थित थे l
पोस्टर का विमोचन किया गया l
सुनील शर्मा ने केन्द्र सरकार से अपनी विशेष मांग उठाते हुए कहा कि ई डब्लू एस आरक्षण 10% से बढ़ाकर 14% किया जाए व विसंगतियों को दूर किया जाए l
ई डब्लू एस प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 3 वर्ष की जाए l ब्राह्मणों को शिक्षा और स्वरोजगार के लिए ऋण, छात्रवृति, और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सुविधा दी जाए l
केंद्र और राज्य – मंदिर माफी भूमि संरक्षण एक्ट और मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे अतिक्रमण घोषित हो l गैर जमानती अपराध घोषित हो l
निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की कोशिशों पर रोक लगे l
पुजारियों का मानदेय ₹10,000 प्रतिमाह हो l
गौ माता को संरक्षित कर राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए l गौ वध गैर जमानती अपराध घोषित किया जाए l कठोर दण्डनीय सज़ा का प्रावधान हो l
ब्राह्मण समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए l
केंद्र सरकार विप्र कल्याण आयोग का गठन करे

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!