54 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इम्मानुएल मिशन स्कूल ने परचम लहराया।
दिनांक 14 सितंबर 2025 से 11 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के U-14 -17 छात्राओं ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
U 17-19 की छात्राओं ने हॉकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। U 14 में हैंडबॉल , कुश्ती और जूडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। और U 17 छात्र ने हांकीं ,बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
U 14 एथलेटिक्स में 19 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और जनरल चैंपियनशिप की ट्रॉफी बालक व बालिका दोनों वर्ग में इम्मानुएल मिशन स्कूल ने जीती।
विद्यालय की प्राचार्या राखी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के 54 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ। यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इसके लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैयद शोएब आलम के कड़ी मेहनत की सराहना की।
विद्यालय के अध्यक्ष फिंली अब्राहम कर ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उत्साह वर्धन किया। और नए खेल से जोड़ने के लिए कहां, और खेलकूद के लिए विद्यालय को मैदान व खेल सामग्री उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!