श्री पूर्बिया कलाल समाज केंद्रीय महा परिषद के चुनाव सम्पन्न जगदीश चन्द्र पूर्बिया बने अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। श्री पूर्बिया कलाल समाज केंद्रीय महा परिषद के चुनाव रविवार को हाथीपोल, उदयपुर स्थित नोहरे में चुनाव अधिकारी रणजीत पूर्बिया के सानिध्य में सम्पन्न हुए।
इस चुनाव में उदयपुर, थूर मदार, ओंगणा, झाड़ोल, सलूंबर, मेवाड़ एवं मालवा सहित समाज की सातों इकाइयों के मतदाताओं ने भाग लिया।अध्यक्ष पद के लिए जगदीश चन्द्र पूर्बिया, भरत पूर्बिया एवं दिनेश पूर्बिया उम्मीदवार रहे। चुनाव अधिकारी रणजीत पूर्बिया ने बताया कि जगदीश चन्द्र पूर्बिया ने भरत पूर्बिया को चार मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।

सातों इकाइयों के अध्यक्षों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पूर्बिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष भेरूलाल पूर्बिया, उदयपुर अध्यक्ष महेन्द्र पूर्बिया, ओंगणा अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, झाड़ोल अध्यक्ष प्रभुलाल पूर्बिया, थूर मदार अध्यक्ष यशवंत पूर्बिया, सलूंबर अध्यक्ष राकेश पूर्बिया, भरत पूर्बिया व दिनेश पूर्बिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पूर्बिया का पगड़ी, माला, उपरणा व ओढ़नी ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शांतिपूर्ण व सफल चुनाव आयोजन के लिए चुनाव अधिकारी रणजीत पूर्बिया, छगनलाल पूर्बिया, कमलेश पूर्बिया एवं जयप्रकाश पूर्बिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया

और पढ़ें

error: Content is protected !!