सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना झल्लारा पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपीगण को मात्र 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा एवं पुलिस उप अधीक्षक श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला एवं उनकी टीम ने यह बड़ी सफलता प्राप्त की।
मामला इस प्रकार है
प्रार्थी श्री प्रभुनाथ पिता वेलनाथ जोगी (65 वर्ष, निवासी जैताना) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 20.10.2025 की रात लगभग 10 बजे उनके छोटे भाई कोदरनाथ (51 वर्ष) के साथ उनके ही गांव जैताना में मारपीट की घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय कन्हैयालाल कीर और उसकी पत्नी नीमा देवी कीर को घटना स्थल से भागते हुए देखा गया।
प्रार्थी और उसके भाई कमलनाथ ने देखा कि कोदरनाथ आंगन में बेसुध अवस्था में पड़ा था, जिसके सिर, कपाल व मुख पर गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर अवस्था में कोदरनाथ को आसपुर, डूंगरपुर, उदयपुर होते हुए अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इलाज के दौरान कोदरनाथ के पुत्र ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें मृतक ने हमलावरों के नाम कन्हैयालाल कीर व उसकी पत्नी नीमा बताये
पुलिस कार्रवाई
प्रकरण संख्या 218/2025, धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर, थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।








