मनसा व्रत पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, मां पार्वती व भगवान शंकर को लगाया लड्डुओं का भोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के नौली गांव में बस स्टेंड पर पर स्थित महादेव मंदिर पर आज शनिवार को मनाए गए मनसा व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने व्रत का संकल्प लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां पार्वती की प्रतिमा का पूजन किया और भगवान शिव को जलाभिषेक अर्पित किया। शिव शंकर भगवान व पार्वती का कथा वाचन किया व्रत के दौरान महिलाओं ने लड्डुओं का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थानीय मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पंडितों के अनुसार,मनसा व्रत रखने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहता हे यह जानकारी पुनीत गोस्वामी नौली ने दी

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

error: Content is protected !!