थाना झल्लारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अन्तर्राज्यीय अवैध सागवान तस्करी गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार — लूट का माल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में, थाना झल्लारा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध सागवान तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। साथ ही राजकार्य में बाधा डालने एवं वनकर्मियों से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका माल सागवान लकड़ी से भरी पिकअप — बरामद की गई। यह कार्रवाई श्री बनवारीलाल मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सलूंबर के सुपरविजन तथा श्री हरेम्ब जोशी, वृताधिकारी सलूंबर के निर्देशन में, थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला थाना झल्लारा की टीम द्वारा की गई

🔹 घटना विवरण

प्रार्थी श्री कैलाश मेघवाल, सहायक वनपाल, वन नाका मानपुर (थाना झल्लारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अक्टूबर की रात लगभग 8:45 बजे धरियावाद दिशा से आती एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक उसे कालिया फला की ओर भगा ले गया। वन विभाग के स्टाफ द्वारा पीछा करने पर वाहन को रोका गया, जिसमें सागवान की गीली लकड़ी भरी हुई थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हिरालाल पिता सासिया मीणा, निवासी दास का गुड़ा बताया। वाहन को जब वन नाका मानपुर की ओर ले जाया जा रहा था, तभी चालक और उसके साथियों ने वनरक्षक हरीश कुमार मीणा के साथ मारपीट की, तलवार निकालकर जान से मारने की धमकी दी, तथा चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

🔹 पुलिस कार्रवाई

रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 212/2025, धारा 121(2), 132, 309(4), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
अनुसंधान अधिकारी सउनि पुजीलाल मीणा व टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया —
1️⃣ जोरिया उर्फ जुरिया मीणा पिता कानिया मीणा (59), निवासी कालिया फला मानपुर, थाना झल्लारा
2️⃣ हिरालाल मीणा पिता सासिया मीणा (38), निवासी दास का गुड़ा, थाना धरियावाद, जिला प्रतापगढ़
3️⃣ लालुराम उर्फ लालिया मीणा पिता वालिया मीणा (30), निवासी दास का गुड़ा, थाना धरियावाद, जिला प्रतापगढ़
अभियुक्तों से पूछताछ में वारदात स्वीकार करने पर सागवान लकड़ी से भरी पिकअप आरजे 21 जीडी 0937 बरामद की गई।

🔹 पुलिस टीम

श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला – थानाधिकारी . श्री पुजीलाल मीणा – सउनि . श्री जितेन्द्र सिंह – कानि नं. 344 . श्री कपिल सुथार – कानि नं. 209. श्री किर्तिध्वज सिंह – कानि नं. 168 🗞️ झल्लारा पुलिस की यह कार्रवाई जिला पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यशैली का उदाहरण है, जिसने अन्तर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर सटीक प्रहार किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!