सलूंबर जिला उद्यानिकी विकास समिति की बैठक जिला कलेक्टर स्थित वीसी कक्ष में जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में प्रथम उद्यानिकी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यानिकी विभाग के अलावा कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, प्रगतिशील कृषक, कृषि उद्योग व्यवसाय,सोलर डिलर्स प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत जनजाति कृषको के यहा स्थापित किए जाने वाले सोलर प्लांट की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बैठक में सोलर प्लांट लगाने वाले कम्पनी के प्रतिनिधि मौजूद थे, विभाग को आवंटित लक्ष्य के क्रम में जनजाति विकास विभाग की राशि का पूर्णतया उपयोग करते हुए अविलंब वर्क आर्डर जारी कराते हुए कार्यक्रम को क्रियान्वित किए जाने के निर्देश प्रदान किए।
पीएम कुसुम योजना के अलावा जिले में उद्यानिकी का क्षेत्रफल, जिले में लगाए जाने वाले बगीचे, सूक्ष्म सिंचाई योजना व विभिन्न योजनाओ की विस्तृत जानकारी उप निदेशक उद्यान सलूम्बर पुरुषोत्तम लाल भट्ट द्वारा दी गई। सहायक निदेशक उद्यान विमला कुमारी मीणा द्वारा जिले में पोली हाउस लगाने वाले किसान की सफलता की कहानी की जानकारी दी एवं सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद अर्पित किया।
बैठक में कृषि विभाग के सहायक निदेशक घोष मोहम्मद, प्रवीण मराला, कृषि अधिकारी जयपाल यादव, सुरेश जी गहलोत, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।








