मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर भाजपा की कार्यशाला संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर में भाजपा की कार्यशाला में बोले प्रदेश प्रवक्ता सैनी सलूंबर 9 नवंबर : विशेष मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा सलूंबर विधानसभा की कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य,सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा की अध्यक्षता एवं अभियान के संभाग सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा,जिला उपाध्यक्ष एवं सलूंबर जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी,सेमारी प्रधान दुर्गाप्रसाद मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई ।
कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को
अभियान के तहत मतदाता सूचियों में कैसे नाम जुड़वाने है ,विविध फॉर्म कैसे भरने हैं,आपत्तियों आदि को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया गया ।
इस अवसर पर अभियान के संभाग प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि एसआईआर अभियान को कार्यकर्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रखकर हर बूथ पर बीएलओ के साथ समन्वय कर पूरा करावे।
पार्टी के बीएलए 2 ओर कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर पूर्ण प्रशिक्षण जिम्मेदारी से देवे और पदाधिकारी जन प्रतिनिधि स्वयं शक्ति केन्द्रों ओर बूथों का प्रवास कर अभियान का निरक्षण करे । कोई भी समर्थक और पात्र वोटर मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे।
प्रदेश प्रवक्ता अशोक सेनी ने कहा कि एसआईआर अभियान भाजपा लेकर नहीं आई है। आजादी के बाद आठ बार देश में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण हो चुका है और नवी बार हो रहा है ।यह सतत् प्रक्रिया है निर्वाचन आयोग की लेकिन कांग्रेस इसको लेकर हंगामा खड़ा कर रही है क्योंकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के शासन में घुसपैठियों को वोट बैंक बनाया गया । मतदाता पुनर्निरक्षण के माध्यम से कई राज्यों में अवैध ओर घुसपैठियों के नाम मतदाता सूचियों से बाहर हुए है ।
सैनी ने कहा कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता के नाम, पते ओर पहचान का सत्यापन किया जायेगा। यह अभियान लोक तंत्र को सशक्त ओर पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया हैं।
विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने है । प्रवासी मतदाताओं को भी फोन कर जानकारी देनी है । यह अभियान लोक तंत्र और राजनीतिक पार्टी के रीढ़ की हड्डी है और इसे गंभीरता से लेना हैं ।
अभियान के संभाग सह प्रभारी नरेंद्र मीणा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को बताना है कि यदि कहीं और मतदाता हो तो वहाँ से अपना नाम कटवा ले। क्योंकि एसआईआर का उद्देश्य ही यही है कि एक मतदाता केवल एक ही स्थान की मतदाता सूची में दर्ज रहे। और अपने बूथ को मजबूत करे।
अभियान के सलूंबर जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि बूथ लेबल एजेंट को 50 फ़ार्म जमा करने का अधिकार दिया है। बीएलओ इसकी जाँच करके मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करेंगे।इस लिए प्रत्येक एजेंट को पूरी ईमानदारी के साथ इस कार्य को करना है। 22 वर्षो बाद एसआईआर किया जा रहा है। गलत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटना चाहिए और इस पूरी कवायद में बीजेपी निर्वाचन आयोग के साथ है । भाजपा संगठन मंडल ओर शक्ति केंद्र स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से अपने बूथ लेवल एजेंटों और कार्यकर्ताओं को इस हेतु प्रशिक्षण दे रहा है । इस अवसर पर जिला मंत्री करण सिंह पंवार,भूरा भाई पटेल,जिला सह मीडिया प्रभारी ख्याली लाल जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी ,नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, मेवल मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़,छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल,मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल कलाल,जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा,सराडा मंडल महामंत्री दीपेश पंचाल,हजारी भाई मीणा, जयेश चौबीसा,संजय चाष्टा,समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!