सलूंबर जिले के जयसमंद ब्लॉक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकारिणी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई मुख्य अतिथि अशोक खटीक जिला अध्यक्ष सलूंबर विशिष्ट अतिथि गंगाराम प्रधान पंचायत समिति जयसमंद गौतम मीणा किशन अध्यक्ष सरपंच संघ जयसमंद पंचायत समिति
अध्यक्षता गणेश चौधरी सराडा ब्लॉक उपाध्यक्ष देवी लाल कटारा सराडा ब्लॉक सेमारी ब्लॉक से गौतम मीणा दयाराम प्रकाश प्रकाश कार्यकर्ता उपस्थित रहे स्थानीय पंचायत समिति के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया बैठक में सभी ने संगठन को धरातल स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और ब्लॉक एवं जिला स्तर की कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करने पर सहमति व्यक्त की जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य वर्तमान सरपंच और पूर्व
सरपंच क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और गतोड़ धाम के पवित्र स्थान पर सांवरिया सेठ के परागण में एक होकर दृढ़ संकल्प लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया संचालन दयाराम मीणा ने किया।