
आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत ऊपरणा व पगड़ी पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का परिचय जिला युवा अधिकारी शुभम पुर्बिया ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंच संचालन शिक्षक रंधीर सिंह भाटी ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर जोशी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल भारत की एकता के प्रतीक थे, जिनकी प्रेरणा आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अग्रसर करती है।” वहीं करण सिंह पवार, जिला मंत्री भाजपा एवं कन्हैया लाल मीणा, जिला महामंत्री भाजपा ने युवाओं को “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान एडीएम दिनेश राय ने सभी सहभागियों को “आत्मनिर्भर भारत” की शपथ दिलाई। तत्पश्चात विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में युवाओं से एकता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश अपनाने का आह्वान किया तथा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पुलिस चौकी, बड़ा गणेशजी, पैलेस रोड, रावली पोल, पाल दरवाजा, माना की सेर, आशीर्वाद गार्डन, लवकुश विद्यालय, काबरा पेट्रोल पंप एवं चुंगी नाका से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
रावली पोल और गांधी चौक विद्यालय में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। पदयात्रा में हाथों में तिरंगे लिए युवाओं ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ नगर में एकता, भाईचारे और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।इस आयोजन में 2500 से अधिक युवा, विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, राजीविका समूह की महिलाएँ एवं माय भारत के स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीईओ दिनेश पटीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजीविका समूह की ओर से आत्मनिर्भरता से जुड़ी प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाई गई।इस अवसर पर कैलाश गांधी (पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा), देवेन्द्र सिंह बस्सी (उप प्रधान), सोहन लाल चौधरी (नेता प्रतिपक्ष), प्रभुलाल जी, विजेश भालवाड़ा, करण जोशी, लक्ष्मणलाल कलाल, अमरजी पटेल, हितेश जोशी, भवानी सिंह (मंडल अध्यक्ष), जयेश चौबीसा (महामंत्री), दुष्यंत भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने सरदार पटेल के “अखंड भारत” के विचार को जीवंत कर दिया और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की नई प्रेरणा दी।WhatsApp us