अहमदाबाद के लॉ गार्डन स्थित ठाकोर भाई देसाई हॉल लॉ गार्डन के सामने कार्यक्रम की शुरुआत 12:15 पर हुई सालवी समाज ट्रस्ट
द्वारा समाज के महंत चैनदास महाराज, पुंजपुर के पावन सानिध्य में अतिथियों की विशेष उपस्थिति में हजारों की संख्या में समाजजनों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया
गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवजी बड़गांव ने की अहमदाबाद में भवन के लिए अनुदान देने वाले भामाशाह का सम्मान शुभ कलश एवं उपरना से किया गया कायक्रम में नवाचार रूप में संयुक्त परिवार में पिछले 15 वर्ष
से रहने वाली समाज की आदर्श गृहलक्ष्मी सास बहु को लक्ष्मीजी की चांदी की मोमेंटो से सम्मान किया गया प्रथम बार समाज के व्यापारी उद्यमी बंधू और युवा सफल सर्विस जॉब प्राप्त करने वाले युवाओ का सम्मान
ट्रॉफी किया गया खेलकूद एवं शिक्षा में उच्च प्रदसन और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़िओ और विद्यार्थी का सम्मान प्रसतिपत्र एवं ट्रॉफी से किया गया। हेस सभी समाज के 70+ सितारों से पूरा समाज
गौरवान्वित हुआ और एक नवाचार के रूप में पूरा कार्यक्रम ट्रस्ट के यू ट्यूब चैनल पर जिवंत प्रसारण किया गया कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो का विवरण और आने वाले समय में और भी बेहतर रूप से कई नए सामाजिक कार्यो का संकल्प लिया गया। सामाजिक मुद्दे जैसे की सायबर
सिक्योरिटी, हेल्थ डायट फिसिओथेरपी पर मंच से प्रोजेक्टर से प्रेजेंटेशन किया गया। छोटी बालिकाओ का नृत्य एवं उपस्थित हास्य मिमिक्री आर्टिस्ट का भी सेशन खूब मनोरंजक रहा गणमान्य मुख्य महेमान के अभिभाषण से ट्रस्ट के सामाजिक कार्यो की प्रसंसा एवं और भी सेवाकार्यो के लिए शुभकानाएं दी गई।
समूह भोजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति हुई एवं कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुंडली द्वारा किया गया









