विप्र फाउंडेशन जिला सलूम्बर पदाधिकारीयों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हेल्थ पॉइंन्ट वाटिका में हुआ आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर जिले में विप्र फाउंडेशन पदाधिकारीयों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हेल्थ पॉइंन्ट वाटिका में हुआ आयोजि विप्र स्नेह मिलन का शुभारम्भ शस्त्र
एवं शास्त्र के प्रणेता तथा सनातन रक्षक भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष एस पि मेहता जिला समन्वयकभगवान लाल त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीला धर त्रिवेदी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र
फाउंडेशन जोन 1-A के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे थे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पालीवाल ने सर्व ब्राह्मण बंधुओ को सर्वप्रथम बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वजातीय गतिशीलता में विश्वास करता है। हमारा उद्देश्य सर्वे भवन्तुः सुखिन: है तथा विश्व का कल्याण है। स्नेह मिलन, समारोह, बैठको आदि के माध्यम से सम्पूर्ण विप्र समाज को संगठित रहना वर्तमान में अपरिहार्य है जिससे अपने समाज की प्रगति एवं अपने राष्ट्र के कल्याण हेतु सतत विमर्श, चिंतन आदि हो सके। विप्र फाउंडेशन, सलूम्बर जिला टीम द्वारा शिक्षा, खेल, महिला विकास एवं संगठन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ एवं शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे ने विप्र प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रकल्पों एवं प्रायोजित कई योजनाओं की जानकारी साँझा की। उन्होंने बताया कि RAS एवं IAS की तैयारी करने वाले विप्र विद्यार्थियों हेतु जयपुर में श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन का निर्माण कर कोचिंग कक्षाये प्रारम्भ कर दी गई हैं एवं हाल ही RAS परीक्षा में कई विद्यार्थी यहाँ से कोचिंग लेकर सफल हुए है तथा इसी प्रकार RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार की मॉक इंटरव्यू क्लासेज उदयपुर में भी चलाई जा रही है। डॉ. दवे ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि शीघ्र ही उदयपुर में RAS, S. I.पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु आयोजित निःशुल्क सेमिनार में सहभागी हो कर समाज के बालकों का परीक्षाओं में सफलता का ग्राफ ऊँचा करे।
साथ ही उपाध्यक्ष एस पि मेहता ने भगवान परशुराम जी का मंदिर निर्माण, बच्चो के कोचिंग सेंटर हेतु जमीन आवनटन हेतु सम्बोधन किया
प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने संस्कृत वेद पाटशाला बने इस पर जानकारी दी, जिला समन्वयक भगवान लाल त्रिवेदी ने 80%से ऊपर अंक वाले विप्र विद्यार्थियों को सम्मानित करने पर चर्चा की, श्री लीलाधर त्रिवेदी ने भ्रह्मण धर्म सभा सेमिनार आयोजन पर सम्बोधित किया,
इस अवसर पर ब्लॉक सरक्षक सुरेश कुमार शर्मा सेपुर,नारयण लाल सेवक सेमारी, परमानन्द मेहता टोड़ा, मोती लाल औदिचय पिलादर
प्राचार्य कपिल मेहता सलूम्बर,राजेश जी चतुर्वेदी डायली, प्रेमशंकर चौबीसा सलूम्बर अर्पित गोखले बरोड़ा,तुलसी राम सेवक सीपुर,मोहन गर्ग अमरपुरा, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक सलूम्बर, रामभरोसे पुरोहित आदि ने सम्बोधित किया और वार्षिक कार्य योजना तैयार की,.
साथ ही निम्न पदाधिकारीयों का चयन कर अभिनन्दन किया
सुरेश शर्मा सेपुर सरक्षक ब्लॉक सराडा, राजेश चतुर्वेदी डायली अध्यक्ष,मुकेश मोड़ चावण्ड, प्रवीण चौबीसा बंडोली महामंत्री, जमनाशंकर चौबीसा बाणकला उपाध्यक्ष साथ ही जयसमंन्द से श्री शांति लाल गर्ग अमरपुरा सरक्षक मोतीलाल औदीचय पिलादर अध्यक्ष, मनोज चौबीसा महामंत्री, तेजशंकर चौबीसा, पन्नालाल चौबीसा उपाध्यक्ष मनोनीत किये
ब्लॉक सलूम्बर ग्रमीण से परमानन्द मेहता टोड़ा सरक्षक, हरिराम मेहता टोड़ा अध्यक्ष,पुरुषोत्तम जोशी खोड़ाव, अर्जुन मेहता उपाध्यक्ष मनोनीत किये,
ब्लॉक सेमारी से पन्नालाल सेवक जिला कमेटी उपाध्यक्ष, तुलसी राम सेवक उपाध्यक्ष उदय लाल सेवक उपाध्यक्ष मनोनीत किए, ब्लॉक झलारा से हेमेंद्र चौबीसा पायरा अध्यक्ष, श्री प्रफुल चौबीसा मांडली महामंत्री नियुक्त कर सभी को ब्लॉक कमेटी गठित हेतु निर्देश दिये,
इस दौरान नरेश शर्मा विरपुरा, जीतेन्द्र जोशी सेरिया आर आई श्री योगेश मेहता, डॉक्टर जीतेन्द्र जोशी, योगेश शर्मा,सलूम्बर मुकेश चौबीसा, रमाकांत सकरावत देवरामजोशी धर्मेंद्र चौबीसा सलूम्बर, अशोक शर्मा, उदय लाल सेवक, मांगीलाल गर्ग जगदीश मेहता संजय मेहता अविनाश पांडे भगवान त्रिवेदी सलूम्बर, कैलाश पांडे, हितेश चौबीसा,प्रदीप मेहता, अंकित मेहता, नीतिन मेहता उपस्तिथ रहे कार्यक्रम की व्यवस्था महामंत्री राजेश शर्मा और कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश कुमार पंड्या ने किया, आभार एस पी मेहता ने किया

और पढ़ें

error: Content is protected !!