सलूंबर जिले के ग्राम पंचायत नौली में इन दिनों नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के जाम होने और पानी की निकासी नहीं होने के कारण पूरे मार्ग पर कीचड़ जमा हो गया है। गांव के लोग रोज़मर्रा के कामों के लिए इसी कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई । सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण बच्चों व बुजुर्गों को चलने-फिरने में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं दोपहिया वाहन चालक भी अक्सर फिसल जाते हैं।
गांव के लोगो ने बताया, “बरसात के बाद से नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं। पानी सड़क पर आ रहा है और बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। वहीं नालियों पानी जमा होने से मच्छरों का आतंक फैला हे जिससे अनेक मौसमी बीमारी होती हे” ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने और नालियों की मरम्मत करवाने की मांग की है। वहीं टाइम पर नालियों की साफ सफाई करने की मांग की हे