भबराना बालिका विद्यालय को IIFL फाउंडेशन मुंबई का बड़ा योगदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में भबराना  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में मंगलवार को IIFL फाउंडेशन मुंबई द्वारा
शैक्षणिक सामग्री एवं फर्नीचर का महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के निदेशक श्री मधु जैन के निर्देशन में विद्यालय को 117 बालक-बालिकाओं के लिए स्कूली बैग, नोटबुक और स्टेशनरी किट प्रदान की गई।
इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को 30 बेंच और 60 कुर्सियाँ भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे कुल 60 विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक हो सकेगी। विशेष रूप से यह फर्नीचर बालिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर दिया गया है, जिससे उनके अध्ययन वातावरण में उल्लेखनीय सुधार होगा।
स्थानीय PEEO श्री भगवती लाल शर्मा तथा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने IIFL फाउंडेशन और श्री मधु जैन का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि करेगा।
फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय कदम है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!