झल्लारा। राजेश कुमार यादव जिला पुलिस अधीक्षक सलुम्बर के द्वारा दिये गये आदेश की पालना में रतन चावला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला थाना झल्लारा व टीम द्वारा थाना सर्कल मे रात्रि मे घर में घुसकर मारपीट व तोडफोड करने वाले मामले मे
अभियुक्तगण हुरजी, रतना व रमेश मीणा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मेरा तथा हरिश पिता वेणीरामजी मीणा निवासी बोरी फला बावडीफला के साथ पुराना विवाद चल रहा है। इसी कारण से वह लम्बे समय से मुझे जान से मारने की धमकिया दे रहा है। कल मै तथा मेरी पत्नी रेखा मीणा व मोतीलाल, भैरा आदी परिवार वाले सगाई के सम्बन्ध मे आमलया गये थे। वहा पर हरिश मीणा ने फोन कर मोतीलाल मीणा को कहा कि तुम सभी आमलवा से बाहर निकलो तुमको देख लुगा। करीबन 11.00 पीएम पर हमारे गांव के जाम्बु बस स्टेण्ड पर पहुंचे कि वहा पर सामने रोड पर हरिश, हुरजी पिता कानजी गौतम पिता हुरजी मीणा, रतन पिता कानजी मीणा, रूपलाल पिता रतनजी मीणा, लालुराम पिता हामजी मीणा निवासी बोरी तथा उनका जमाई रमेश मीणा निवासी आमलवा सभी हमारे साथ मारपीट करने के लिये आडे खडे नजर आये तो हमने पुलिस को फोन कर दिया तो ये सभी वहा से साईड में हो गये। इसके बाद ये सभी लोग वापस एक राय होकर समय करीबन 11.30 पीएम पर मेरे घर पर आये तथा मेरे घर के आंगन में जबरन घुस गये तथा मेरे घर के बाहर पडी ईटे फैकने लगे वगैरा रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम धर्मेन्द्र सिंह वाघेला थानाधिकारी, जुलेदार खॉ सउनि, भरत कुमार हैडकानि, मणिलाल कानि, यशपाल सिंह कानि द्वारा अभियुक्तगण हुरजी पिता कानजी मीणा उम्र 50 साल, रतना पिता कानजी मीणा उम्र 45 साल निवासीयान बोरी बावडी फला व रमेश पिता अणदा मीणा उम्र 30 साल निवासी आमलवा गमेती फला थाना झल्लारा को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।