जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा,  जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के आदेशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला तथा उप अधीक्षक वृत सलूंबर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला एवं पुलिस टीम द्वारा छेड़छाड़ प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मांगीलाल मीणा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

घटना विवरण

प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री एवं उसकी सहेलियाँ दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे धोलाघर मंदिर दर्शन करने गई थीं। मंदिर से वापस लौटते समय आरोपी मांगीलाल मीणा उनके पीछे-पीछे आने लगा तथा जबरन बातचीत करने व कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर देने की कोशिश करने लगा।
लड़कियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, हाथापाई की तथा तीनों नाबालिग बालिकाओं के साथ मारपीट कर अश्लील गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना किसी को बताई या पुलिस में रिपोर्ट दी तो पेट्रोल डालकर जला देने तथा जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान आरोपी ने बालिकाओं की चुंदरी खींचने का भी प्रयास किया। आसपास लोगों के आते ही आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।घर पहुँचकर बालिकाओं ने परिजनों को घटना बताई जिसके बाद पुलिस थाना झल्लारा में मौखिक सूचना दी गई। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने घटना को दबाने का प्रयास किया तथा आरोपी पक्ष की ओर से उसे समझौते के लिए धमकाया भी गया। प्रार्थी अनुसार आरोपी प्रभावशाली परिवार से होने के कारण उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 223/25 में धारा 74, 76, 115(2) बीएनएस एवं 11, 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मांगीलाल मीणा (उम्र 32 वर्ष), निवासी केनर, थाना झल्लारा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस टीम

( 1.) श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला — थानाधिकारी ( 2. )श्री सुरेन्द्र कुमार — हैडकॉन्स्टेबल नं. 40 (3.) श्री किरेन्द्र सिंह — कॉन्स्टेबल नं. 124  (4.) श्री लक्ष्मणलाल — कॉन्स्टेबल नं. 312

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!