सलूंबर जिले के ऐतिहासिक ग्राम चावंड—जो मेवाड़ की तीसरी राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल है—में महाराणा प्रताप स्मारक समिति द्वारा प्रस्तावित महाराणा प्रताप स्टेचू निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
आज चावंड में समिति के आमंत्रण पर श्रीमान चंद्रवीर सिंह जी नैना मां चामुंडा पधारे, जिनके आगमन पर समिति द्वारा स्वागत एवं आभार समारोह आयोजित किया गया।
समिति ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उदासीनता को देखते हुए अपने स्तर पर स्टेचू निर्माण शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर श्रीमान चंद्रवीर सिंह जी ने आश्वासन दिया कि चावंड स्टेचू का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
समारोह में समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद जी आमेटा, मोहन जी जोशी सगतड़ा, समिति संरक्षक ख्यालीलाल जी देवड़ा, श्रीमान भानु प्रताप सिंह जी थाना, समिति निर्माण मंत्री मोहनलाल सुथार, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन राजस्थान सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास और चावंड के महत्व को उजागर करते हुए स्मारक निर्माण के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की।महाराणा प्रताप स्मारक समिति, चावंड