भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की द्विवसीय बैठक उदयपुर में शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज उदयपुर में विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। प्रातः 11 बजे दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया।बैठक में 30 नवंबर को प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण कानून संबंधी कार्यशाला पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने भूमि अधिग्रहण विधेयक से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान, भूमि बचाव के उपाय तथा आवश्यकता पड़ने पर किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित कराने की रणनीति पर गंभीर विचार-विमर्श किया।
संगठन द्वारा आगामी दिनों में प्रस्तावित सीड–बिल पर भी व्यापक मंथन किया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक विषयों, भावी कार्ययोजना और आने वाली गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए ठोस निर्णय लिए गए।
बैठक में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश जी कुलकर्णी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री प्रमोद जी चौधरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री श्री मकरंद जी करकरे ने किया।
प्रथम दिवस की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा संगठन ने भविष्य की पहलों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए

और पढ़ें

error: Content is protected !!