जावर माइन्स, 1 दिसम्बर 2025।
इम्मानुएल मिशन स्कूल, जावर माइन्स में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या राखी सिंह ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सामाजिक कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में स्थानीय केंद्रीय चिकित्सालय की विशेषज्ञ डॉ. भार्गवी भटनागर ने विद्यार्थियों को स्मोकिंग के दुष्प्रभाव, नशे से होने वाली
हानियों, एड्स के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपाय सरल भाषा में समझाए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वस्थ
जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा।







