सोम कमला आम्बा नहर मरम्मत की मांग तेज, किसानों की फसलें खतरे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में राजस्त गाँव माजावतों का बड़ा भागल – ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। सोम कमला आम्बा से भबराना तक बनी नहर पुरानी होने के कारण जामन लेवल से ऊपर आ चुकी है। नहर के दोनों ओर किसानों की खेती योग्य भूमि स्थित है, लेकिन वर्षों से नहर की मरम्मत नहीं होने के कारण लगातार पानी रिसाव हो रहा है।पानी के रिसाव के चलते किसानों की ज़मीन गीली हो रही है तथा कई स्थानों पर फसलें खराब हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नहर निर्माण के बाद से अभी तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण रिसाव बढ़ता जा रहा है और किसानों की आय पर भी भारी असर पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर हर्षिका जी चौबीसा, गजेन्द्र जी चौबीसा, देवीलाल जी चौकीमा, निलेश चौबीसा, उपमरा पिता नाघु मीणा, बाला और खेमा पिता लत्यु मीणा सहित क्षेत्र के कई किसानों ने चिंता जताई है। सभी किसानों की फसलें खराब होने के चलते पूरा गांव संकट में है।ग्रामीणों ने मांग की है कि भाजावतों का यूड़ा पुईपया से सरणी नदी पुलिया तक की पूरी नहर की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और आगामी फसलों को बचाया जा सके।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!