सलुम्बर मानपुरा विद्यालय में हिन्दू जागरण मंच का सेवा कार्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, ठंड में मिला सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिल में हिन्दू जागरण मंच सलूंबर द्वारा सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए मानपुरा राजकीय विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बढ़ती सर्दी को देखते हुए मंच की टीम ने लगभग 40 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए, जिससे बच्चों को राहत और सुरक्षा मिली।
मंच प्रतिनिधियों के अनुसार, संगठन द्वारा हर वर्ष सर्दियों में कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया जाता है, परन्तु इस वर्ष बच्चों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए स्वेटर वितरित करने का निर्णय लिया गया।
“अनुशासन और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें”— जिला संयोजक शंकर लाल भोई
कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक शंकर लाल भोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बच्चे प्रारंभिक अवस्था से ही अनुशासन और नियमित अध्ययन को अपनाएँ, तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को आत्मसात करने की बात कही।
मंच सदस्य राकेश पुर्बिया ने मंच द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी साझा की।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति
कार्यक्रम में मंच के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें—
जिला संयोजक शंकर लाल भोई, सह संयोजक दुर्गेश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष राठौड़, युवा वाहिनी प्रमुख पंकज नागदा,राकेश पुर्बिया पारसनाथ, नगर संयोजक ऋषभ सेठ, सह संयोजक दिलीप टेलर, केलाश भोई, कान्ती बंजारा, जितेनद्र लोहार ,राकेश गर्ग, छगन लाल भोई, प्रकाश मीणा, पंकज भोई, लालुराम मीणा, महेंद्र मीणा ओर स्कुल अध्यापिका जया कुवर चोहान सहित शामिल रहे।
विद्यालय के शिक्षक मोतीलाल मीणा ने मंच की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं।

*सेवा और संस्कार का संदेश*

हिन्दू जागरण मंच की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, सेवा और संस्कार का संदेश प्रसारित करती है। स्वेटर पाकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया और मंच पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!