बुजुर्ग महिला और 5 साल के भानेज की हत्या कर दी मृतक महिला गोरी पत्नी धनजी कलासुआ निवासी घोड़ासर जाहत फला भानेज सुरेन्द्र पिता रमेश परमार निवासी ग्राम पंचायत धनकावाडा
सलूंबर जिले के सेमारी के घोड़ासर के जातह फला का मामला सामने आया है की देर रात्रि 12 से 1 के बीच मे घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और उसके 4 साल के भानेज की हत्या कर दी महिला के पैर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
मामला सलूंबर जिला मुख्यालय के 30 किमी दूर इलाके का है।
मृतक के पति धनजी कलासुआ निवासी घोड़ासर ने कहा कि दामाद ने की है हत्या*
दो दिन पहले दामाद ने मृतक महिला के घर जा कर धमकी दी थी कि जान से मार दुगा दामाद गगाराम निवासी सेमारी के सिपुर से है और उसके साथ में दो लोग और भी है जिनोन्हे धटना को अंजाम दिया है
इधर मृतक महिला के पति ने कहा कि उसके दामाद ने हत्या की।
सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा ने बताया-शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सेमारी इलाके के घोड़ासर के जातह फला में धारदार हथियार से वार किया गया था।देर रात घर में से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज आई पड़ोसी पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई
सामने मृतक महिला गौरी उम्र 60 वर्ष और उसके भानेज सुरेन्द्र उम्र 5 वर्ष के लहूलुहान शव पड़े थे।दोनों के महिला के सिर पर और पेरो को काट दिया गया धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके पैर के टुकड़े कर दिए गए थे। पैरों से चांदी के कड़े बदमाश ले गए हैं पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों की संख्या 2-3 रही होगी। बुजुर्ग महिला और बच्चा कमरों के आगे बने हॉल में सो रहे थे। परिवार मजदूरी करता है।
पड़ोस में 2 किमी सत्संग चल रही थी घटना के समय परिवार पड़ोस में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गया हुआ था। तभी बदमाशो ने घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया सुरेन्द्र भानेज कुछ दिन पहले ही अपने नानी के घर आया था
सूचना मिलने सेमारी थाने से पुलिस जाप्ता भी मौके पर घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे सलूंबर एसपी राजेश यादव, डिप्टी चांदमल सिंगारिया समेत एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। घर से किसी सामान की चोरी हुई है कि नहीं, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
SP राजेश यादव ने बताया कि मामले को लूट दिखाने की कोशिश की गई है।
घर के अंदर से चोरी या लूट नहीं हुई है। कड़ों की लूट दिखाने के लिए बुजुर्ग के पांव काटे गए हैं। बुजुर्ग महिला और मासूम के सिर और चोट गले मे चोट हैं उसी से दोनों की मौत हुई है।
मृतका महिला का पति बोला- दामाद ने की हत्या मृतका गोरी के पति धनजी मीणा ने कहा कि उसके दामाद गंगाराम मीणा ने हत्या की। दामाद आए दिन नशा कर बेटी से झगड़ा करता है कई बार टोकने से वो नाराज था। बार-बार धमकी देता था। दामाद गंगाराम ने उसके किसी साथी के मिलकर सास और उसके भानेज की हत्या की।
परिजनों की मांग है कि पहले दामाद गंगाराम को पकड़ा जाए,
उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति देंगे। फिलहाल बॉडी जिला मुख्यालय में रखी है। पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही है। परिजन गंगाराम को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, गंगाराम गांव से फरार है। वह पड़ोस के गांव में रहता है। परिजनों का गंगाराम पर ही हत्या का आरोप है।
एफएससीएल टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉट डॉग ने भी सहायता जुटाने की कोशिश करते रहे